Hot & sour soup

Hot & sour soup

सामग्री
1- 1गाजर
2-शिमला मिर्च
3- 1 चौथाई पत्ता गोभी
4- 2 मशरूम
5- हरा प्याज
6- 2 बीन्स
7-  प्याज

1-  ग्रीन चिल्ली सॉस      1 चम्मच.            2 ग्लास पानी
2- टोमेटो सॉस।             1 चम्मच
3- सोया सॉस।               आधा चम्मच
4- रेड चिल्ली सॉस।        आधा चम्मच
5 - वेनेगर।                   1 चम्मच
6 -नामक।                    आधा चम्मच
7 -कॉर्नफ्लोर।              2 चम्मच


विधि÷

सबसे पहले गैस पर पैन रखे  उसमे थोड़ा आयल डाल दीजिए फिर प्याज को डाल कर साते कर लीजिए फिर मशरूम उसके बाद गाजर फिर शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डाल दे और थोड़ा चला दे उसके बाद बीन्स को डाल कर अच्छी तरह से चला लीजिए याद रहे सब्जियों को ज्यादा पकाना नही है
अब सब्जियों में कम से कम 2 गलास पानी डाल दे और एक उबाल आने दे

जब एक उबाल आ जाये तब आप ग्रीन चिल्ली सॉस रेड चिल्ली सॉस टोमेटो सॉस सोया सॉस वेनेगर डाल कर चला दे जिससे कि आपकी सारी सामग्री अच्छे से मिल जाये अब आयी नामक की बारी तो अब नामक अपने स्वाद के अनुसार रखे
      याद रहे नामक ज्यादा न करे क्युकी  सॉस में भी नामक होता हैं
  सारी सामग्री मिल जाने के बाद एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर ले ले और उसमें थोड़ा सा पानी मिला कर एक घोल तैयार कर ले अब घोल को थोड़ा थोड़ा कर के डाले और सूप को चलाते रहे अब देखेंगे कि आपका सूप थिक होने लगा अब आप सूप को गैस से उतार लें और सर्विंग बाउल में सर्व करें ! अब इसमें हरे प्याज से से गार्निश करे
नोट÷
आप सब्जियों को छोटा छोटा ही कट करे और जो सब्जियां आप नही खाते वो स्किप भी कर सकते हैं और जो आपको ज्यादा पसंद है वो सब्जी बढ़ा ब सकते हैं

Comments